Monday, June 9, 2008

आवारा हूँ, आवारा हूँ

Film: Aawaara (1951)
Music: Shankar-Jaikishan
Lyrics: Hasrat
Singer (s): Mukesh
Starring: Raj Kapoor, Nargis






(आवारा हूँ, आवारा हूँ
या गर्दिश में हूँ आसमान का तारा हूँ ) - २
आवारा हूँ, आवारा हूँ

घरबार नहीं, संसार नहीं
मुझसे किसीको प्यार नहीं - २
उसपार किसीसे मिलने का इक़रार नहीं
मुझसे किसीको प्यार नहीं - २
सुनसान नगर अन्जान डगर का प्यारा हूँ
आवारा हूँ, आवारा हूँ

आबाद नहीं बरबाद सही
गाता हूँ खुशीके गीत मगर - २
ज़ख्मों से भरा सीना है मेरा
हंसती है मगर ये मस्त नज़र
दुनिया ऽऽऽ
दुनिया में तेरे तीर का या तकदीर का मारा हूँ
आवारा हूँ, आवारा हूँ
या गर्दिश में हूँ आसमान का तारा हूँ
आवारा हूँ, आवारा हूँ

पग घुँघरू बाँध, मीरा नाची थी

Film: Namak Halaal (1982)
Music: Bappi Lahiri
Lyrics:
Singer (s): Kishore, chorus
Starring: Amitabh Bachchan, Smita Patil



बुज़ुर्गों ने,
बुज़ुर्गों ने, फ़रमाया के पैरों पे अपने खड़े होके दिखलाओ
फिर ये ज़माना तुम्हारा है,
ज़माने के सुर ताल के साथ, बढ़ते चले जाओ
फिर हर तराना तुम्हारा, फ़साना तुम्हारा है

अरे तो लो भैया हम, अपने पैरों के ऊपर,
खड़े हो गए,
और मिलाली है ताल
दबा लेगा दाँतों तले उँगलियाँ ... लियाँ ...
ये जहाँ देख कर, देख कर
अपनी चाल... वाह वाह!

धन्यवाद!
के पग घुँघरू ...
के पग घुँघरू बाँध, मीरा नाची थी
और हम नाचे बिन घुँगरू के
के पग घुँगरू बाँध, मीरा नाची थी
वो तीर भला, किस काम का है
जो तीर निशाने से चूके चूके चूके रे
के पग घुँघरू ...

स स स ग ग री री स नी नी स स स (३)
ग ग ग प प म म ग री री ग ग ग (२)
प नी स (४)। म प नी (४)
रे रे रे रे रे ग रे ग रे ग
(Kishore stops)
प प प प प म ग रे स नी स ध
स नी स ध स नी स ध
स नी स ध स नी स ध
स ध नी स स ध नी स
स ध नी स स ध नी स
प म प म ग म ग रे
ग रे स नी स नी स ग
स रे स ग रे ग रे म
रे म ग म ग म प म
प म ग रे स नी स प स
प म ग रे स नी स प स
(Kishore continues)
Mmmmmmm hreedots

आप अंदर से कुछ,
और बाहर से कुछ और नज़र आते हैं,
बरखुर्दार शक्ल से तो, चोर नज़र आते हैं,
उम्र गुज़री है सारी चोरी में
सारे सुख चैन बन्द, जुर्म की तिजौरी में

आप का तो लगता है बस यही सपना
राम नाम जपना पराया माल अपना (२)

वतन का खाया नमक तो, नमक हलाल बनो,
फ़र्ज़ ईमान की ज़िंदा यहाँ मिसाल बनो
पराया धन, पराई नार पे नज़र मत डालो
बुरी आदत है ये, आदत अभी बदल डालो

क्यों कि!! ये आदत तो, वो आग है जो
इक दिन अपना घर फूँके फूँके फूँके रे
के पग घुँघरू ...

(Some English lines here.........)
मौसम-ए-इश्क़ में मचले हुए अर्मान हैं हम
दिल को लगता है की दो जिस्म एक जान हैं हम
ऐसा लगता है तो लगने में कुछ बुराई नहीं
दिल ये कहता है आप अपनी हैं, पराई नहीं

संगेमरमर की हाय, कोई मूरत हो तुम
कोई दिलकश बड़ी, खूबसूरत हो तुम
दिल दिल से मिलने का कोई मुहूरत हो
प्यासे दिलों की ज़रूरत हो तुम

दिल चीरके, दिखला दूँ मैं,
दिल में यही, सूरत हंसीं
क्या आप को लगता नहीं, हम हैं मिले पहले कहीं

क्या देस है, क्या जात है,
क्या उम्र है, क्या नाम है,
अरे छोड़िये इन बातों से,
हमको भला क्या काम है

अजी सुनिये तो... हम आप मिले
तो फिर हो शुरू
अफ़साने लैला, मजनू लैला मजनू के

के पग घुँघरू ...

I love my India ये मेरा इन्डिआ

Film: Pardes (1997)
Music: Nadeem-Shravan
Lyrics: Anand Bakshi
Singer (s): Kavita Krishnamurthy, Hariharan, Aditya Narayan, Shankar Mahadevan
Starring: Shah Rukh Khan, Mahima, Apurva Agnihotri, Amrish Puri, Alok Nath

हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा हरे
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे
सिम सिम पोला पोला सिम सिम पोला (क्ष२)
हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा हरे
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण (क्ष३)

key note keyboard - invitations
minor note major note - modulations
in 'c' in tune - intonations
roll, rhythm, rhyming - percussions
bask a score - compositions
dance, drama, music - motivations
Elvis, Michael, Madonna - America

we want to go

अरे बोलो बोलो
अमेरिका, अमेरिका, अमेरिका!

लन्दन देखा, पैरिस देखा
लन्दन देखा, पैरिस देखा
और देखा जापान
मैकल देखा, एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान
सारे जग में कहीं नहीं है
दूसरा हिन्दुस्तान, दूसरा हिन्दुस्तान, दूसरा हिन्दुस्तान

ये दुनिया, इक दुल्हन
येह दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
I love my India

ये दुनिया, इक दुल्हन
ये दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
ये मेरा इन्डिआ
I love my India

आ आ आ आ
जब छेड़ा मल्हार किसी ने
झूम के सावन आया
आग लगा दी पानी में जब
दीपक राग सुनाया
सात सुरों का संगम
ये जीवन गीतों की माला
हम अपने भगवान को भी
कहते हैं बाँसुरी वाला
बाँसुरी वाला
बाँसुरी वाला
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
ये मेरा इन्डिआ
I love my India
ओ ओ ओ, ओ ओ ओ

सिम सिम पोला पोला, सिम सिम पोला
fine flat flute fine pachola pachola
drum, drone, drooplet
सिम्बोला, सिम्बोला
दो रे फ़ सो
प म रे स
दो रे फ़ सो
प म रे स
दो रे फ़ सो
प म रे स
दो रे फ़ सो
प म रे स
दो रे दो रे (क्ष६)
प म प म प म
प म प म प म
म प नि प नि प
नि प नि प नि प
नि प नि स रे रे
रे रे रे रे रे रे
स रे स रे स रि
स स स स स स
स नि प नि नि प
प म म रे रे स
स रि स रि रे

पिहू पिहू, बोले पपीहा कोयल कुहू कुहू, गाये
हँसते रोते, हमने जीवन के सब गीत बनाये
ये सारी दुनिया अपने अपने गीतों को गाये
गीत वो गओओ जिस से इस मिट्टी की खुशबू आये
मिट्टी की खुशबू आये

I love India, I love my India
I love my India, I love my India
वतन मेरा इन्डिआ, सजन मेरा इन्डिआ

ये दुनिया
ये दुनिया
इक दुल्हन
इक दुल्हन
ेह दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ, I love my India
ये मेरा इन्डिआ, I love my India
वतन मेरा इन्डिआ
सजन मेरा इन्डिआ
करम मेरा इन्डिआ
धरम मेरा इन्डिआ
आ आ आ आ आ


राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जल

Film: Lagaan (2001)
Music: A R Rahman
Lyrics: Javed Akhtar
Singer (s): Asha, Udit Narayan, Vaishali, chorus



मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले
कभी मुस्काये, कभी छेड़े कभी बात करे
राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जले
आग तन में लगे
राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जले

मधुबन में भले कान्हा किसी गोपी से मिले
मन में तो राधा के ही प्रेम के हैं फूल खिले
किस लिये राधा जले, किस लिये राधा जले
बिना सोचे समझे
किस लिये राधा जले, किस लिये राधा जले

गोपियाँ तारे हैं चान्द है राधा
फिर क्यों है उस को विषवास आधा
कान्हा जी का जो सदा इधर उधर ध्यान रहे
गोपियाँ आनी-जानी हैं
राधा तो मन की रानी है
साँझ सखारे, जमुना किनारे
राधा राधा ही कान्हा पुकारे
बाहों के हार जो डाले कोई कान्हा के गले
राधा कैसे न जले ...

मन में है राधे को कान्हा जो बसाये
तो कान्हा काहे को उसे न बसाये
प्रेम की अपनी अलग बोली अलग भाषा है
बात नैनों से हो, कान्हा की यही आशा है
कान्हा के ये जो नैना नैना हैं
छीनें गोपियों के चैना हैं
मिली नजरिया हुई बाँवरिया
गोरी गोरी सी कोई गुजरिया
कान्हा का प्यार किसी गोपी के मन में जो पले
किस लिये राधा जले, राधा जले, राधा जले
रधा कैसे न जले


ये जो देस है तेरा

Film: Swades (2004)
Music: A R Rahman
Lyrics: Javed Akhtar
Singer (s): A R Rahman
Starring: Shahrukh Khan, Gayatri Joshi

हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ
निंदिया तू आ
हूँ हूँ हूँ हूँ हूँ

आहिस्ता-आहिस्ता -२
निंदिया तू आ, इन दो नैनों में
हल्के से हौले से, कुछ सपने भोले से
निंदिया तू ला, इन दो नैनों में
हो
बहें सोई-सोई जैसे सारी हवाएं
समाँ भी है सोया-सोया सा
निंदिया रे, निंदिया रे, तू मेरे अंगना रे
आ जा रे
इन झुकती पलकों पे छा जा रे

आहिस्ता-आहिस्ता -२
निंदिया तू आ
ऊँ ऊँ ऊँ ऊँ हूँ

मुलायम-मुलायम सी नीली-नीली रात है
थपकती हैं इस दिल को यादें कई
यादों के पालने में कोई खोई-खोई बात है
ओ निंदिया अब आ के तू मेरी बीती लोरी गा के
मेरी खोई सपने दिखला दे
हाय
यादों का पलना झुला दे
आहिस्ता-आहिस्ता -२
निंदिया तू आ, इन दो नैनों में
आहिस्ता-आहिस्ता -२
निंदिया तू आ
ऊँ ऊँ ऊँ ऊँ हूँ

ह्म
ह्म
महकी हवा की रेशमी चादर कहो तो बिछा दूँ
नील गगन से चाँद को ले के तकिया बना दूँ
चाँदनी
ला के, तुमको ओढ़ा के, मैं गुनगुनाऊँ गीत कोई
उस पल ही, चुपके से फिर निंदिया
आ जाये
सा : पलकों पे जैसे ठहर जाये

मीठी-मीठी निंदिया आये
आहिस्ता-आहिस्ता -२
निंदिया तू आ, इन दो नैनों में
हल्के से हौले से
कुछ सपने भोले से, निंदिया तू ला, इन दो नैनों में
बहें सोई-सोई जैसे सारी हवाएं
समाँ भी है सोया-सोया सा
निंदिया रे, निंदिया रे, तू मेरे अंगना रे
जा रे
आ जा रे
इन झुकती पलकों पे छा जा रे
आहिस्ता-आहिस्ता
आहिस्ता-आहिस्ता
ऊँ ऊँ ऊँ ऊँ हूँ


अ : ऊँ हूँ
देखो ना, ज़रा देखो ना
तुम हो, मैं हूँ और ये तनहाईयाँ हैं
देखो ना, ज़रा देखो ना
कैसी नरम सी ये परछाईयाँ हैं
सुनो ज़रा, सुनो ज़रा, धड़कनों की सदा
सुनो ज़रा, सुनो ज़रा, गीत ख़ामोशी का
सुनो ज़रा, सुनो ज़रा, कहती हैऽऽ रात क्या

उ : रात है ले के आई, कितने अरमाँ अंजाने
कहती है सौ अफ़साने, सुनता हूँ मैं

रात ने ली अंगड़ाई, अनहोनी बात है होती
बिखरे हैं जैसे मोती, चुनता हूँ मैं

तुमने ये क्या कह दिया
मेरी आँखों में दिये हैं जैसे जल गये
तुमने ये क्या कह दिया
मेरी रातों के अंधेरे जैसे ढल गये

तुमसे ही तो मिल के मैंने जाना है सपने क्या होते हैं
ओ हो हो
तुमसे ही तो मिल के मैंने जाना है दिल कैसे खोते हैं
ओ हो हो

चाँदनी से भी प्यारी मुझको इन पलकों की छाँव
तुमने बसाया मेरे दिल में इक सपनों का गाँव

तुमने मुझको चाहा तो मौसम रंग छलकाता है
हर पंछी अब गाता है मेरे लिये

तुमने मुझको चाहा तो जीवन की सारी राहें
खोले हैं अपनी बाँहें मेरे लिये

देखो ना ज़रा देखो ना
तुम हो मैं हूँ और ये तनहाईयाँ हैं
देखो ना ज़रा देखो ना
कैसी नरम सी ये परछाईयाँ हैं

तुम बिन दिन सूने थे, रातें सूनी थीं, वीरानी थी छाई
ओ ओ ओ
अब जैसे दिन चमके रातें महकी हैं तुम हो जो हमराही
ओ ओ ओ
तुम बिन जैसे मैं थी अधूरी पूरी हो गई हूँ मैं
तुमको पा के जग पाया है पर ख़ुद खो गई हूँ मैं
हम दोनों ने अब जाना जीने का मतलब क्या है
पहले क्या थी अब क्या है ये ज़िंदगी
हम दोनों ने अब जाना दुनिया कितनी प्यारी है
पाई कितनी सारी है हमने ख़ुशी

देखो ना ज़रा देखो ना
तुम हो मैं हूँ और ये तनहाईयाँ हैं
देखो ना ज़रा देखो ना
कैसी नरम सी ये परछाईयाँ हैं
सुनो ज़रा, सुनो ज़रा, धड़कनों की सदा
सुनो ज़रा, सुनो ज़रा, गीत ख़ामोशी का
सुनो ज़रा, सुनो ज़रा, कहती है रात क्या


आ आ आ आ

पल पल है भारी वो विपदा है आई
मोहे बचाने अब आओ रघुराई
आओ रघुवीर आओ, रघुपति राम आओ
मोरे मन के स्वामी, मोरे श्रीराम आओ
राम-राम जपती हूँ, सुन लो मेरे राम आओ
राम-राम जपती हूँ, सुन लो मेरे राम जी
बजे सत्य का डंका, जले पाप की लंका
इसी क्षण तुम आओ, मुक्त कराओ,
सुन भी लो अब मेरी दुहाई

पल पल है भारी, वो विपदा है आई
मोहे बचाने अब आओ रघुराई

राम को भूलो, ये देखो रावन आया है
फैली सारी सृषटी पर जिसकी छाया है
क्यों जपती हो राम-राम तुम?
क्यों लेती हो राम नाम तुम?
राम-राम का रटन जो ये तुमने है लगाया
सीता, सीता तुमने राम में ऐसा क्या गुन पाया?

गिन पायेगा उनके गुण कोई क्या, इतने शब्द ही कहाँ हैं
पहुंचेगा उस शिखर पे कौन भला, मेरे राम जी जहाँ हैं
जग में सबसे उत्तम हैं, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं
सबसे शक्तिशाली हैं, फिर भी रखते संयम है
पर उनके संयम की अब आने को है सीमा
रावण समय है माँग ले क्षमा

बजे सत्य का डंका, जले पाप की लंका
आये राजा राम, करें हम प्रणाम
संग आये लक्षमन जैसे भाई

पल पल है भारी, वो विपदा है आई
मोहे बचाने अब आओ रघुराई

राम में शक्ति अगर है, राम में साहस है तो
क्यों नहीं आये अभी तक वो तुम्हारी रक्षा को?
जिनका वर्णन करने में थकती नहीं हो तुम यहाँ
ये बताओ वो तुम्हारे राम हैं इस पल कहाँ??

म : राम हृदय में हैं मेरे, राम ही धड़कन में हैं
राम मेरी आत्मा में, राम ही जीवन में हैं
राम हर पल में हैं मेरे, राम हैं हर श्वास में
राम हर आशा में मेरी, राम ही हर आस में

हो
राम ही तो करुणा में हैं, शान्ति में राम हैं
राम ही हैं एकता में, प्रगती में राम हैं
राम बस भक्तों नहीं, शत्रु की भी चिंतन में हैं
देख तज के पाप रावण, राम तेरे मन में हैं
राम तेरे मन में हैं, राम मेरे मन में हैं -२

राम तो घर घर में हैं, राम हर आँगन में हैं
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं -२

हो
पल पल है भारी, वो विपदा है आई
मोहे बचाने अब आओ रघुराई

( सुनो राम जी आये, मोरे राम जी आये
राजा रामचंद्र आये, श्री रामचंद्र आये
राम जी आये, मोरे राम जी आये
श्री रामचंद्र आये
हो ) -२
हे


( साँवरिया साँवरिया, मैं तो हुई बाँवरिया
तूने मन मोह लिया, साँवरिया हो ) -२

उलझा सा ये मन है, सुलगा सा ये तन है
सपनों का सावन है, नैनों का आँगन है
छलके मन गागरिया
साँवरिया हो -२

साँवरिया साँवरिया, मैं तो हुई बाँवरिया
तूने मन मोह लिया, साँवरिया हो

जो तू यूँ पास आया है
जो तू यूँ दिल पे छाया है
तो मैंने क्या पाया है
कैसे कहूँ
हाँ
कहीं धड़कन की कलियाँ हैं
कहीं सपनों की गलियाँ हैं
जो मन में रंगरलियाँ हैं
कैसे कहूँ
तू जो मुझे ऐसे बहकाये
कभी कभी मुझे तो बड़ी लाज सी आये
भूली हूँ मैं जैसे अपनी डगरिया
जब से है देखी मैंने प्रेम-नगरिया, प्रेम-नगरिया

साँवरिया साँवरिया, मैं तो हुई बाँवरिया
तूने मन मोह लिया, साँवरिया होऽ

तू जो मिला मुझे तो ये सारा समाँ बदल गया
खिलने लगे फूल से मेरी राह में
फिर यूँ लगा मुझे कि ये धरती नई हुई
नया अंबर हुआ तेरी और मेरी चाह में
चंचल हवा तराना कोई गाये
नदिया भी कोई कहानी कहती जाये
जबसे मिली सजना तुझसे नजरिया
खो गई है सुध-बुध की मुझसे गठरिया

साँवरिया साँवरिया -२
मैं तो हुई बाँवरिया
तूने मन मोह लिया
साँवरिया हो


( ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकाराऽऽ
ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता ) -२

मिट्टी की है जो ख़ुश्बू, तू कैसे भुलायेगा
तू चाहे कहीं जाये, तू लौट के आयेगा
नई-नई राहों में, दबी-दबी आहों में
खोये-खोये दिल से तेरे कोई ये कहेगा

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकारा
ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता

तुझसे ज़िंदगी है ये कह रही
सब तो पा लिया, अब है क्या कमी
यूँ तो सारे सुख हैं बरसे
पर दूर तू है अपने घर से
आ लौट चल तू अब दिवाने
जहाँ कोई तो तुझे अपना माने
आवाज़ दे तुझे बुलाने
वही देस

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकाराऽऽ
ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता

ये पल हैं वही, जिसमें हैं छुपी
पूरी इक सदी, सारी ज़िंदगी
तू न पूछ रास्ते में काहे
आये हैं इस तरह दोराहे
तू ही तो है राह जो सुझाये
तू ही तो है अब जो ये बताये
जाये तो किस दिशा में जाये
वही देऽऽस

ये जो देस है तेरा, स्वदेस है तेरा
तुझे है पुकाराऽऽ
ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता

चलें जैसे हवाएं सनन-सनन

Film: main hoon na (2004)
Music: Anu Malik
Lyrics: Javed Akhtar
Singer (s): Kay Kay, Vasudhra Das
Starring: Shahrukh, Sushmita Sen



whats up?

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन
जायें तितलियां जैसे चमन चमन
यूंही घूमूं मैं भी मगन मगन

मैं दीवानी दिल की रानी ग़म से अन्जानी
कब डर्ती हूं वो कर्ती हूं जो है ठानी

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन

whats up?
say what?

कोई रोके कोई आये
कित्ना भी मुझ को सम्झाये
मैं ना शुनूं गी कभी
अप्नी हि धुन मैं रह्ती हूं
मैं पग्ली हूं मैं Zइद्दी हूं
कह्ते हैं ये तो सभी
कोई नहीं जाना
के अर्मान क्या है मेरा

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन
जायें तितलियां जैसे चमन चमन
यूंही घूमूं मैं भी मगन मगन

मैं दीवानी दिल की रानी ग़म से अन्जानी
कब डर्ती हूं वो कर्ती हूं जो है ठानी

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन

आये हसीना ये तो आये
मुझ को दिखाने अपनी अदायें
मैं भी कुछ कम नहीं, यह
आंखों में आंखें जो डालूं
दिल मैं चुरालूं होश चुरालूं
कोई हो कित्ना हसीं
मेरा हो ग्या वो
जो इक बार मुझ से मिला

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन
जायें भँवरे जैसे चमन चमन
यूंही घूमूं मैं भी मगन मगन

मैं दीवाना मैं अन्जाना ग़म से बेगाना
हूं आवारा लेकिन प्यारा सब ने माना

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन
जायें भँवरे जैसे चमन चमन
यूंही घूमूं मैं भी मगन मगन

चलें जैसे हवायें सनन सनन
उड़ें जैसे परिंदे गगन गगन

धड़क-धड़क धड़क-धड़क धुआँ उड़ाए रे

Film: Bunty Aur Babli (2005)
Music: Shankar-Ehsaan-Loy
Lyrics: Gulzar
Singer (s): Udit Narayan, Sunidhi Chauhan, Nihira Joshi
Starring: Amitabh, Abhishek, Rani Mukherjii, Aiswarya


छोटे-छोटे शहरों से
खाली भोर-दुपहरों से
हम तो झोला उठाके चले
बारिश कम-कम लगती है
नदिया मद्धम लगती है
हम समंदर के अंदर चले
हम चले हम चले
ओय रामचंद रे



धड़क-धड़क धड़क-धड़क धुआँ उड़ाए रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क सीटी बजाए रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क धुआँ उड़ाए रे
धड़क-धड़क धड़क-धड़क मुझे बुलाए रे



ओ हो ज़रा रस्ता तो दो
थोड़ा-सा बादल चखना है
बड़ा-बड़ा कोयले से
नाम फ़लक पे लिखना है
चाँद से होकर सड़क जाती है
उसी पे आगे जाके अपना मकाँ होगा
हम चले हम चले
ओय रामचंद रे ||१||



हम वो चले सर पे लिए
अंबर की ठंडी फुलकारियाँ
हम ही ज़मीं हम आसमाँ
खसमाँ नूँ खाए बाकी जहाँ
चाँद का टीका मत्थे लगाके
रात-दिन तारों में जीना-वीना ईज़ी नहीं
हो हो हो हम चले हम चले
ओय रामचंद रे ||२||